शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - नगरनौसा थाना इलाके के दुधैला गांव के पास एक ऑटो सड़क किनारे गडढे में पलट गया। हादसे में साले की मौत हो गयी जबकि बहनोई जख्मी हो गये हैं। टेम्पो पर मवेशी लदा था। मृतक बडीहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव वहीं जख्मी की पहचान बुलकन यादव के रूप में की गयी है। उनका इलाज नगरनौसा अस्पताल में किया जा रहा है।बताया जाता है कि उपेन्द्र अपने रिश्तेदार के घर से मवेशी लाने गये थे। टेम्पो पर मवेशी लोड कर वह घर लौट रहे थे।  दुधैला गांव के समीप पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया। जिसके नीचे दबकर उपेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को टेम्पो से निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

Post A Comment: