शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर तुंगी हॉल्ट के समीप सोमवार की शाम ट्रेन की टक्कर पुलिस जीप से हो गई। हालांकि, टक्कर के ठीक पहले जीप पर सवार सभी पुलिस कर्मी कूद कर दूर चले गए। जिससे सभी की जान बची। वाहन पर एक पदाधिकारी व चार आरक्षी सवार थे। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया था, जिससे गाड़ी धीमी गति से जीप से टकराई। टक्कर के बाद जीप पलट गई। जिसे आनन-फानन में ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हो गई। पुलिस कर्मियों की मानें तो क्रॉसिंग के समीप गड्‌ढ़े में जीप फंस गई थी। जिससे घटना हुई। इसके पूर्व भी इस जगह हादसा हो चुका है 

Post A Comment: