सरकारी राशन डकारने वाले कोटेदारों की अब खैर नहीं होगी,पीओएस मशीन से लैश होगा पीडीएस दुकान
।
पलटन साहनी की रिपोर्ट
रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले सरकारी राशन डकारने वाले डीलर कोटेदारों की अब खैर नहीं होगी। जन वितरण के दुकानों पर पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगा कर राशन का वितरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड के अग्रसेन भवन में बुधवार को हसनपुर व बिथान प्रखंड के सभी पीडीएफ के विक्रेताओं के बीच ट्रेनर द्वारा पीओएस मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी गई। उम्मीद है अगले महीने तक सभी विक्रेताओं तक मशीन उपलब्ध हो जाएगी। इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के द्वारा कहां गया कि आधार कार्ड फीडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है,सरकार की मंशा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की है इसका लाभ कार्ड धारकों को मिलेगा। सस्ते दर पर धारकों को राशन उपलब्ध होगा। गरीबों का राशन सेफ़ होगा। इसलिए मशीन से होकर प्रत्येक लाभुकों को गुजरना होगा,उसे राशन लेने के बाद अंगूठा लगाना होगा तब उसे जानकारी होगी कि उसे बीते माह कितना राशन मिला और इस माह कितना राशन शेष बचा है इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार,ट्रेनर आलोक कुमार,डीलर संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय,प्रवीण कुमार,रानी कुमारी,गुंजन कुमारी,अरविंद कुमार,मुकेश कुमार सहित हसनपुर व बिथान के सैकड़ों डीलर मौजूद थे।

Post A Comment: