बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र में शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया. विधान परिषद और विधानसभा दोनों ही सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर सरकार की विफलता पर विपक्ष ने विरोध किया. इनमें गिरती कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की नाकामी और छात्रवृत्ति में धांधली के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया. विधान परिषद में इस विरोध का मोर्चा पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने संभाला.
राज्य की विगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने आज बिहार विधान परिषदके बाहर ज़ोरदार हल्ला बोला है विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है. आए दिन अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं


Post A Comment: