शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - भले ही राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ हो ,मगर राजगीर का पांडु पोखर मिनी फिल्म सिटी के रूप में उभरने लगा है ।राजगीर की हसीन वादियों में पांडू पोखर जहां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है, वहीं बॉलीवुड के लोग भी अब इस तरफ रुख करने लगे हैं ।इसी कड़ी में पांडू पोखर में वेब कंपनी द्वारा साक्षी फिल्म्स के बैनर तले सावन के भक्ति गीत की शूटिंग की गई । यह एल्बम इस बार सावन के महीने में धमाल जरूर मचाएगा । साक्षी फिल्म्स के प्रोडूसर अनिल सिंह का मानना है कि आज के परिवेश में लोग भोजपुरी एल्बम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं जो समाज में एक अच्छा संदेश नहीं दे पाता है ।ऐसे परिवेश में यह भक्ति एल्बम लोगों के मन को न केवल शांति प्रदान करेगा बल्कि वातावरण को भक्तिमय बना देगा । पिछले 1 वर्षों के अंतराल में साक्षी की 10 एल्बम रिलीज हुई है जिसे न केवल अपनी सुरीली आवाज से सजाया है वल्कि सभी मे नृत्य भी किया है । राजगीर आई साक्षी ने कहा कि पांडू पोखर एक अच्छा लोकेशन है यहां लोगों को आना चाहिए और एल्बम हो या फिर फ़िल्म उसकी शूटिंग करनी चाहिए। वहीं बीजेपी नेत्री मुजफ्फरपुर के गाय घाट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रानी सिंह का भी मानना है कि राजगीर का यह लोकेशन काफी सुंदर है । पांडू पोखर के प्रबंधक प्रभाष साहू ने कहा कि हाल के दिनों में उनके पांडू पोखर के भीतर वेडिंग प्रोफाइल के साथ साथ कई तरह की शूटिंग की गई है और यह आज एल्बम की पहली शूटिंग की जा रही है ।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यह पांडू पोखर मिनी फिल्म सिटी के रूप में उभर कर आएगा । एल्बम में संगीत रौशन सिंह ने दिया है ,इस गीत को भोला भट्ट ने लिखा है जिसे साक्षी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इसके निदेशक हैं आर्यन देव ,निर्माता अनिल सिंह ,डांस कोरियोग्राफर पंकज आर्यन ,कैमरा मैन रवि राठौर ,मेकअप मैन आकाश और गौरव जबकि हेयर ड्रेसर कृतिका मौजूद थी ।हम आपको बता दें कि अनिल सिंह नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके के रक्सा गॉंव के रहने वाले हैं वर्तमान में ये बड़े बैनर के कई भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण कर चुके है ।



Post A Comment: