शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - नगर निगम में बोर्ड सर्वोपरि होता है , किसी भी कार्य को बिना बोर्ड की अनुमति के करना संभव नही है। उक्त बातों कि जानकारी नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने दी उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लगभग 3 महीने तक बोर्ड की बैठक नही हो पाई तथा उसके बाद विधानसभा सत्र प्रारम्भ होने के कारण बोर्ड की बैठक संभव नहीं हो सकी ।
इन्ही मुद्दो पर वार्ड पार्षदों द्वारा सुझाव दिया गया कि एक अनौपचारिक बैठक बुलाई जा सकती जिसमे योजना छोड़कर अन्य बिन्दुओं ओर चर्चा की जा सकती है। चूंकि प्रत्येक वार्ड की सफाई व्यवस्था का मुख्य पर्यवेक्षण वार्ड पार्षदों द्वारा वार्ड के सफाईकर्मी एवं वार्ड जमादार के माध्यम से किया जाता है अतः सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए उनके सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post A Comment: