शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - शराब तस्करों और नशेड़ियों पर इन दिनों बिहार थाना पुलिस कहर बन कर टूट पड़ी है । बीती शाम बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डॉक्टर्स कॉलोनी में छापेमारी कर एक लक्जरी कार से भारी मात्रा में देशी शराब को बरामद करते हुए मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है । नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल निर्मित एक लक्जरी कार से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देशी शराब को लाया जा रहा है और खंदकपर डॉक्टर्स कॉलोनी के आस पास उतारा जाएगा। इसी सूचना पर बिहार थाना की हॉक टीम द्वारा इन जगहों पर ऐसे वाहन पर नजर रखने को कहा गया । इसी बीच देर शाम ब्लू रंग की एक लक्जरी कार डॉक्टर्स कॉलोनी में कार को रुकवाया गया । पुलिस टीम को देखते ही धंधेबाज गाड़ी लेकर भागने लगा । जिसे जवानों ने खेदड़ कर पकड़ लिया । कार की डिक्की की जब तलाशी ली गयी तो उसमें बोरे में छिपा कर रखे गए 181 पाउच देशी शराब बरामद हुआ । पकड़ा गया धंधेबाज का नाम बिट्टू कुमार है । वह शराब बन्दी के बाद झारखंड और कोलकाता से शराब लाकर बेचा करता था । उन्होंने बताया कि पकड़े गए धंधेबाज की निशानदेही पर इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।फिलहाल पुलिस गाड़ी के कागजातों की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि जिस लग्जरी कार से शराब बरामद हुआ है वह चोरी का भी हो सकता है।

Post A Comment: