शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - गिरियक थाना इलाके बरछी बिगहा गांव में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के विरोध करने पर बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम दे बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वर्षों से चली आ रही भूमि विवाद में गोतिया के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एक साथ दो लोगों के गोली मारे जाने की खबर से पुलिस महकमा में भी हड़कंप मच गया। राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच गए।
जख्मी योगेंद्र यादव के पुत्र प्रभात यादव और बाला लखेंद्र यादव के पुत्र कौशल यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। गोली प्रभात की गर्दन और कौशल के दाहिने केहुनी में लगी है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश विरेंद्र यादव और उसके पुत्र प्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
छापेमारी में जुटी पुलिस –
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों को गांव में तैनात कर दिया गया है। भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Post A Comment: