बाल श्रम से मुक्त कराते हुए तीनों बच्चों को भेजा चाईल्ड लाईन

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर :जिले के वारिसनगर में श्रम संसाधन विभाग, चाईल्ड लाईन व थाना के संयुक्त धावा दल के सदस्यों द्वारा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर तीन बाल श्रमिक को मुक्त कराते हुए चाईल्ड लाईन विभाग को सौंप दिया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वारिसनगर अरुण कुमार पासवान ने बताया कि संयुक्त धावा दल के सदस्यों द्वारा की गई छापामारी मे किशनपुर रजिस्ट्री ऑफिस के समीप चाय नाश्ता की दुकान से रामपुरविशुन निवासी बैजनाथ मंडल के पुत्र संजय कुमार 12 वर्ष व वारिसनगर प्रखंड चौक स्थित दो होटलों में छापामारी कर क्रमशः बेगमपुर निवासी नरेश राम का पुत्र अर्जुन कुमार 12 वर्ष व कुसैया निवासी अशर्फी दास का पुत्र महेश कुमार 14 वर्ष को बाल श्रम करते हुए पकड़ा गया। जिसे बाल श्रम से मुक्त कराते हुए चाईल्ड लाईन विभाग को सौंप दिया गया है। आगे उन्होंने बताया की तीनों दुकान मालिक के खिलाफ थाने मे बाल श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धावा दल मे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ताजपुर अरूण कुमार, चाईल्ड लाईन सदस्य राजकुमार, वारिसनगर थाना के जमादार जनार्दन पासवान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Post A Comment: