सिंघीया में आज रात्री में ठप  बिजली सप्लाई शुरू हो जायेगी

मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार से ठप पड़ी हुई बिजली सप्लाई आज देर रात्री तक शुरू हो जायेगी ।सिंघीया प्रखण्ड के पेटफोरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार सहायक विधुत अभियंता नीरज कुमार सिंह सिंघीया के कनीय अभियंता कुमार गौरव कैम्प कर भिरहा पावर ग्रिड से नए सिरे से बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिये एड़ी चोटी एक किये हुये है वही सहयोग करने में स्थानीय जनप्रतिनिधि में उप प्रमुख रौशन कुमार सिंह भी उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मौके पर उपस्थित होकर सहयोग कर रहे है।इनकी सहयोग से स्थानीय स्तर पर की समस्याओं को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया है।जिससे बिजली विभाग के अधिकारियों ने बोले कि उप प्रमुख को रहने से काफी सोहलियत मिली है।इन्ही के कारण से आज बिजली जलाने में कामयाब मिलेगी

Post A Comment: