मुजफ्फरपुर तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा *लंगट सिंह महाविद्यालय* में 70 वी वन महोत्सव का आयोजन किया गया।
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
महोत्सव में माननीय उद्योग मंत्री बिहार सह प्रभारी मंत्री मुजफ्फरपुर श्री श्याम रजक मुख्य अतिथि और प्रधान सचिव पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विशिष्ट अतिथि थे।इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक मुजफ्फरपुर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय,प्रधान सचिव,जिलाधिकारी,प्राचार्य और क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य ,एन सी सी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के द्वारा महाविधालय के प्रांगण में महोगनी,नीम, अमलतास,गुलमोहर,पेलटो-फार्म, कचनार,आम,कदम,पीपल,बेल,जामुन इत्यादि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर माननीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या है जिसका समाधान स्थानीय प्रयासों में छिपा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति द्वारा की गई छोटी सी छोटी पहल ही एक अभियान का रूप लेती है।अतः पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप दें।कहा कि हमारा राज्य जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव की दोहरी मार झेल रहा है।एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ सूखा हमारे लिए बड़ी चुनौती है। अतः सघन पौधारोपण के माध्यम से इसका दीर्घकालिक समाधान ढूंढा जा सकता है।वही प्रधान सचिव ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयास से हरियाली का आवरण 9 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो चुका है । कहा कि तृतीय कृषि रोड़ मैप(2022) में इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत करना लक्ष्य है। महोत्सव में उपस्थित जिलाधिकारीआलोक रंजन घोष ने कहा कि हाल के वर्षों में जल की उपलब्धता पहले के मुकाबले कम हुई है। कहा कि गर्मी के दिनों में चापाकल सूखे जा रहे है।यदि हम नही संभले तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो जाएगी।उन्होंने कहा कि हरियाली आवरण बढ़ाना और जल संचयन ही सूखे की समस्या का एकमात्र निदान है।उन्होंने पौधा लगाने के साथ ही पौधा बचाने पर भी बल दिया। वही एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि उतरी बिहार में भी जल की उपलब्धता कम हुई है। कहा कि सूखे के कारण लोगो मे आक्रोश उत्पन्न होता है। विधि व्यवस्था की समस्या सामने आती है। अतः लोग अधिक आए अधिक पौधे लगाए। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले मे पथ और नहर के किनारे 79 किलोमीटर में कुल 86700 पौधे लगाए गए हैं।अगस्त माह में बड़े पैमाने पर पौधा रोपण किया जाएगा।वही जिले में 2019 ने वन विभाग के तरफ से 153000 पौधा लगाने का लक्ष्य है।


Post A Comment: