उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम रजक ने आज समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ और सुखाड़ के मद्देनजर  जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

समाहरणालय बैठक में जिले के प्रभारी सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष भी उपस्थित थे। मंत्री महोदय ने बाढ़ के बाद उत्पन्न हालात  को पटरी पर लाने और बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिया। बाढ़ के पूर्व ,बाढ़ के समय  और बाढ़ के बाद जिला प्रशासन द्वारा की गई और की जा रही कवायद की उन्होंने तारीफ की साथ ही हिदायत भी दिया कि आपदा की इस घड़ी  में  किसी भी तरह की लापरवाही और कोताही बर्दास्त नही की जाएगी। जो भी वास्तविक पीड़ित परिवार है उन्हें नियमानुसार जी आर की राशि दी जा रही है। उन्होंने इस बात को पुनः दोहराया कि  सरकारी संसाधन पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ के बाद आधारभूत संरचना को दुरुस्त करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 86 पंचायतो के 257 गांव और 522323 जनसंख्या प्रभावित हुई है।कुल 21119 प्लास्टिक शीट वितरित किये गए हैं। वही अपर समाहर्ता आपदा द्वारा बताया गया कि कुल 51 सामुदायिक रसोई घरों में कुल 359864 पीड़ितों ने भोजन किया। बताया गया कि 155 कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए जबकिं 9 कच्चा मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए। जबकिं 10 पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता ,दोनो अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी और सभी प्रखंड के बीडीओ और सीओ उपस्थित थे।

Post A Comment: