शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पुलपास कैंप के समीप नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रौशन कुमार के परिजनों से मिलने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा फतेहपुर गाँव पहुँचे । जहाँ वे शहीद रौशन के घर पहुँच माता पिता व भाई से मुलाकात कर दुःख की घड़ी में ढाढ़स दिया। इस मौके पर उन्होंने हुए कहा कि शहीद रौशन नक्सलियों के काली कारतूत के कारण देश और समाज की रक्षा के शहीद हुए है । जिसपर जिले के ही नहीं बल्कि पूरा बिहार के लोग गर्व महसूस कर रहा है । उनकी यह शहादत बेकार नही जाएगी । चुकि शहीद के परिबार की माली हालत बहुत खराब है । ऐसे में हम केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते है कि उन्हें हर सम्भव मदद दी जाय ।साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए ताकि परिवार का गुजर बसर हो सके।इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे |


Post A Comment: