शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार शरीफ के समाहरणालय परिसर से जनता जीत जाएगी कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया । जागरुकता रथ को नालंदा के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पूरे सूबे में नालंदा ही पहला जिला है । जहां पंचायती राज विभाग द्वारा इस तरह के जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है । इस रथ के माध्यम से 60 दिनों में जिले के 249 पंचायत में नुक्कड़ नाटक, चलचित्र प्रदर्शनी सहित अन्य संवादों के माध्यम से जनता को जागरुक करने का कार्य किया जाएगा । सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसे जनता जाने और समझ सके । जब तक जनता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में नहीं जाने की तब तक विकास संभव नहीं है । और ऐसे में विकास कार्य में विलंब होगा इसी उद्देश्य को लेकर इस जागरूकता रथ को रवाना किया गया है ।इस मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक, डीएम एसपी सहित कई लोग मौजूद थे ।

Post A Comment: