एनजीओ संघ ने निकाला स्वच्छता रैली

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वावधान में युवा मंडल प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपूरा समस्तीपुर के द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटरशिप कार्यक्रम 2019 के तहत पंचायत में युवाओं द्वारा सफाई कार्यक्रम सह स्वच्छता रैली निकाली गई। पिछले 12 जुलाई 2019 से युवा मंडल की 10 सदस्यीय टीम प्रत्येक पंचायत में तीन घंटे स्वच्छता कार्य में अपना योगदान दे रहा है, इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह, तालाब की सफाई, पंचायत के हर घर में जाकर स्वच्छता का प्रचार जैसे, कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला गैर सरकारी संगठन के सचिव संजय कुमार बब्लू, युवा मंडल के सचिव कर्ण कुमार समेत मिंटू कुमार, रौशन कुमार, कन्हैया लाल गुप्ता, गुलशन आरा, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, राजीव कुमार, जय निवास, आदि ने हिस्सा लिया। युवा मंडल के सचिव कर्ण कुमार ने बताया की नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर द्रारा 50 घंटे कार्य करने का लक्ष्य दिया गया था, युवा मंडल के युवाओं ने लक्ष्य को पार कर 60 घंटे तक स्वच्छता का कार्य 20 दिन में किया।

Post A Comment: