तिकोनिया पार्क में आगामी 10 अगस्त को मनाई जाएगी फूलन देवी की जयंती

 सुलतानपुर। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद ने बताया कि मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में नरेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में आगामी 10 अगस्त को तिकोनिया पार्क सुलतानपुर में "सामाजिक न्याय की प्रतीक" वीरांगना फूलन देवी की जयंती समारोह का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व सांसद इलियास आजमी, चौधरी लौटनराम निषाद, सदस्य जिला पंचायत कृष्णावती निषाद, बौद्धिष्ट रामानन्द निषाद अतिथि होंगे व  कार्यक्रम की अध्यक्षता 'निषादों के गांधी' खेमई प्रसाद निषाद करेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम मिशन गायक सागर जौनपुरी प्रस्तुत करेंगे। आयोजक नरेंद्र कुमार निषाद ने समाज के युवाओं से अपनी देवी फूलन देवी की जयंती के प्रचार-प्रसार में पूर्णरूप से सक्रिय हो जाने की अपील की।

Post A Comment: