जमीनी विवाद में गर्म पानी फेक कर किया घायल

समस्तीपुर  जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत, वार्ड संख्या 9 निवासी उमेश सहनी, पिता स्वर्गीय दोरिक सहनी एवं उसकी मां 70 वर्षीय राधा देवी, पति दोरिक सहनी के शरीर पर जमीनी विवाद के कारण गर्म पानी फेंक कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया, साथ ही लाठी-डंडों से भी उक्त परिवार के सदस्यों को मारा पीटा गया। जिसका ईलाज स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में किया गया। इस घटना को लेकर एफआईआर थाने में दर्ज हो चुकी है। जिसका आई ओ( एसआई) कैलाश प्रसाद सिंह को बनाया गया है। इस केस में नामजद लालो सहनी, संजीत सहनी , पप्पू साहनी तीनों पुत्र स्वर्गीय अनूप लाल सहनी एवं राजन साहनी, तुलसी कुमारी, पिता लालो सहनी, बादल सहनी ,संजीत सहनी, सकुनिया देवी ,फुल बाबू सहनी को किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान करने में जुट गई है।

Post A Comment: