पटाखें छोड़ कर मनाई खुशियाँ।

विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों
। कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने का लोगों ने जमकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहाँ मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों और नेताओं ने भी खुशियां जाहिर की। व्यापारी नेता भुवनपति निराला ने अपनी खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का यह स्वर्ण पल हमारे मन मस्तिष्क में हमेशा अंकित हो जाएगा।आज करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है।इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी व गृह मंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।डॉ विवेक मिश्र ने अपनी खुशियाँ जाहिर करते हुए इसे असली आजादी का दिन मानते हुए कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में दरअसल आजादी के लिए लड़ाई नहीं बल्कि इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए लड़ी जा रही थी जिसे तुष्टीकरण के नाम पर पाला पोसा जा रहा था। अखण्ड भारतीय युवा शक्ति ने धारा जम्मू कश्मीर की आजादी पर चेतना तिराहे पर युवा शक्ति भारतेन्दु यादव,भाजपा नेता नीरज शाही व राजन द्विवेदी के साथ छात्रनेता आकाश प्रताप यादव के नेतृत्व में हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगन भेदी नारो के साथ पटाके जलाये।

Post A Comment: