केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला-निशंक त्रिपाठी

बिशेश्वरगंज-बहराइच
जम्मू कश्मीर में धारा 370 पर हुए ऐतिहासिक फैसले को लेकर बिशेश्वरगंज में भाजपाइयों ने सरस्वती विद्या मंदिर में एकत्र होकर एक सभा किया। इसके पश्चात मिठाई बांटकर पटाके दागकर खुशी का इज़हार किया। लोगों में काफी उत्साह दिखा।जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार ने आज अनुच्छेद 370 व 35A हटाकर बड़ा फैसला लिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है। बिशेश्वरगंज में मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर गोले पटाखे फोड़ने के बाद मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। युवा भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी ने कहा कि इस फैसले से पूरे देश मे खुशी की लहर है, यह राष्ट्र के लिए गौरवशाली पल है। आज 70 सालों से संजोया हुआ करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी कहती थी जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है इस कथन को हमारी पार्टी की सरकार ने सार्थक कर दिया। इसके लिए हम यशश्वी पीएम नरेंद्र मोदी को अभिनंदन और लौह पुरूष सरीखे गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम को आनन्द पाण्डेय कृष्ण मोहन शुक्ल रवि शुक्ल रामरंग शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। संचालन राजकुमार शुक्ल एवं अध्यक्षता माधवराज शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सन्तोष तिवारी विजय शंकर द्विवेदी चेतन पाठक वेद प्रकाश द्विवेदी अनिल गुप्ता चुमानी मिश्र रामजन्म पाण्डेय नन्दन पाण्डेय पप्पू पाठक प्रदीप शुक्ल पिंटू तिवारी पवन चौबे अंकित शुक्ल रवि मिश्र संतोष गौतम रमन पाठक गुड्डू पाठक मनोज सोनी प्रदीप यादव राहुल सोनी आनन्द शुक्ल शुभम पाण्डेय अशोक तिवारी उपस्थित रहे।

Post A Comment: