मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही न्याय रथ पूर्णिया बस स्टैंड में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस घटना में पूरी बस धू-धू कर जल गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घटना अहले सुबह की है जब एसी बस डिवाइडर से जाकर टकरा गई और देखते ही देखते पूरे बस में आग लग गई घटना के बाद मौके पर पहुंची पूर्णिया पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया की इस घटना में एक यात्री का शव निकाला गया है जबकि 12 यात्री सदर अस्पताल में भर्ती हैं बताते चले कि इस बस में 45 यात्री सवार थे वही   बस को क्रेन से हटाया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग1दर्जन यात्री जल गया है वैसे मरने वालों में बढ़ोतरी भी हो सकती है

घायलों में ये हैं शामिल
- श्याम किशोर सिंह (49): बेगूसराय
- रानी देवी (38): बेगूसराय
- निशु कुमारी (19): बेगूसराय
- शुभम कुमार (20): बेगूसराय
- प्रशांत कुमार (35): पटना
- अवनीश चौधरी (32): पटना
- संतोष कुमार (36): बेगूसराय
- संतोष कमती (38): बेगूसराय
- प्रेम कुमार दास(48): बेगूसराय
- मो. जियाउद्दीन (42): बेगूसराय
- शबाना (37): बेगूसराय
- फैजान (3): बेगूसराय
- शाहबुद्दीन (12): बेगूसराय

Post A Comment: