शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - सरमेरा थाना इलाके के एनएच 82 पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गए । मृतक तोड़ा गांव निवासी सच्चू सिंह हैं। जबकि घटना में  सुमीत कुमार नामक युवक जख्मी हुआ। जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आपदा के तहत चार लाख रुपया मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि सच्चू सिंह गांव के एक युवक के साथ बाइक से सरमेरा बाजार आ रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद चालक भागने के चक्कर में सच्चू सिंह को कुचल दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ भाग निकला। हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ शिवनंदन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

Post A Comment: