सोनभद्र से अनिल कुमार अग्रहरि की रिपोर्टिंग खबर


मासूम संग दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रीत नगर में एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने पर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट, 376 एवं एस सी एस टी का मामला दर्ज कर आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया।प्राप्त समाचार के अनुसार इद्दन पुत्र करीमुल्ला निवासी चंदौली उम्र 15 वर्ष वर्तमान पता प्रीत नगर में भाड़े पर मकान लेकर पुरानी बैटरी की खरीद फरोख्त करता है।रविवार की देर शाम पड़ोस में रह रही 4 वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उपरोक्त धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।

Post A Comment: