सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे स्‍टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब धमाल मचा रही है और  अब 13 सितंबर से यह फिल्‍म सिनेमाघरों में होगी। फिल्‍म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ये जानकारी फिल्‍म के निर्माता रत्‍नाकर कुमार ने दीजो अपनी इस फिल्‍म को लेकर बेहद एक्‍साइटेड हैं।बता दें कि ‘लल्‍लू की लैला’ दिनेशलाल यादव निरहुआ की कहानी हैजिसमें गांव की लड़की आम्रपाली दुबे उन्‍हें रिजेक्‍
ट कर देती है। फिर निरहुआ दमन चले जाते हैं और यहां यामिनी सिंह के रूप में एक थ्रिलर की इंट्री होती है। फिर होता है एक मर्डर और निरहुआ इसमें फंसते जा रहे हैं। फिल्‍म के कुछ गाने भी वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज हो चुके हैं, जिनको दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहींनिरहुआआम्रपाली और यामिनी के साथ फिल्‍म को लेकर पूरी स्‍टार कास्‍ट एक्‍साइटेड है।  गौरतलब है कि वर्ल्‍ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ के निर्माता रत्‍नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्‍याय हैं। इसके को – प्रोड्यूसर सुशील सिंह और प्रकाश जैश हैंजो खुद भी फिल्‍म में नजर आ रहे हैं। एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्‍तर (मुन्‍ना) हैं। कहानी संजय राय की है।फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआयूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबेयामिनी सिंहकनक पांडेसुशील सिंहसंजय पांडेयप्रकाश जैशबीआईबी बीजेंद्र सिंहजे नीलमरीना रानीदीपक सिन्‍हादेव सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं। मधुकर आनंद इस फिल्‍म के संगीतकार हैं और आजाद सिंहसंतोष पुरी व संदीप साजन गीतकार। एक्‍शन दिलीप यादव का है और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। कोरियोग्राफी राम देवनकानू मुखर्जी और दिलीप मिस्‍त्री ने की है।

Post A Comment: