लोकेशन खण्डवा मध्यप्रदेश


ब्यूरोचीफ चंद्रशेखर महाजन
पंधाना राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता असम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी पंधाना की मनीषा

नगर के द निमाड़ ताईक्वांडो ट्रेनिंग सेन्टर की खिलाड़ी मनीषा महेंद्र राजपूत 16 वर्ष का राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता असम के लिए चयन हुआ कोच हिमांशु प्रजापति ने बताया राज्यस्तरीय प्रतियोगिता विदिशा में आयोजित जिसमें महिला सीनियर वर्ग के अंडर 40 वजन में मनीषा महेंद्र राजपूत ने सागर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग को पराजित कर स्वर्ण पदक एवं पुरुष सीनियर वर्ग के अंडर 63 वजन में राम संजय दाकसे ने ग्वालियर संभाग को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया साथ ही मनीषा ने राष्ट्रीयस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बनायी यह प्रतियोगिता आगामी दिवस के असम राज्य में खेली जाएगी इस उपलब्धि पर समस्त नगरवासियो ने हर्ष व्यक्तकर उज्जल्व भविष्य की कामना की

Post A Comment: