पलटन साहनी संवाददाता  समस्तीपुर  की रिपोर्ट।       रोसड़ा अनुमंडल के प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ-1मे बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका शकुंतला किरण का जन्म दिन सह सम्मान समारोह आयोजित
किया गया। इस अवसर पर शकुंत ला किरण के द्वारा कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के बीच कांपी तथा कलम का वितरण किया गया। इससे पहले विधालय परिसर में गुलमोहर,नीम, कदंब सहित 11पौधारोपण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक प़मोद कुमार,जदयू नेता सह अधिवक्ता कपिल देव सहनी, शिक्षक अरूण भगत, सावित्री देवी, गीता देवी, भागवत महतो,ज्योति देवी, मधुबाला श्रीवास्तव, राजेश नीलकमल,रवि ठाकुर,आशिष कुमार, मुकेश कुमार सहित विधालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post A Comment: