पलटन  साहनी संवाददाता समस्तीपुर   की रिपोर्ट
  रोसड़ा अनुमंडल  बिथान प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उजान में बुधवार को स्मार्ट क्लास

विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य  शत्रुघ्न प्रसाद, एपीओ  रमन पासवान ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया जयंती देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया l प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास शुरू होने से छात्र-छात्राओं को विषय के अलावा व्यवहारिकता मे काफी ज्ञान मिलेगा जैसे-जैसे विज्ञान का प्रभाव बढ़ता गया वैसे-वैसे शिक्षा जगत में भी संसाधन बढ़ते गए हैं आज डिजिटल टेक्नॉलॉजी के माध्यम से अधिकांश कार्य किए जा रहे हैं l  जिला परिषद सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि ने स्मार्ट क्लास शुरू होने से मेधावी छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिलेगी साथ ही स्मार्ट क्लास से बच्चों को मानसिक तौर पर तकनीकी विकास होगी डिजिटल समय के  शिक्षा अब सभी को आवश्यक है l उन्होंने कहा कि उन्नयन योजना के माध्यम से टीवी स्क्रीन पर ऑडियो विजुअल के द्वारा कक्षा 9 एवं 10 मा वर्ग के पाठ कर्म के आधार पर पढ़ाई की जाएगी साथ ही सेवा निर्मित  पूर्व प्रधानाध्यापक  उर्मिला पोद्दार को भी  विदाई  अंग वस्त्र  देकर  किए गए  एवं उपस्थित अतिथियों को मिथिलांचल के परंपराओं के अनुसार सम्मानित भी किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी ने की मौके पर बीआरपी गुणानंद प्रसाद, शिक्षिका रंजना बिहारी, पंचायत समिति सदस्य  मो0सुल्तान, संतोष कुमार,  शिवकुमार कुमार यादव, डॉ राम आशीष ठाकुर ,संकुल समन्वयक विनोद कुमार राय, प्रो0 विमल कुमार विमल समेत सभी शिक्षक एवं  शिक्षिका मौजूद थे।

Post A Comment: