समस्तीपुर जिले के  सिंघिया प्रखण्ड स्थित बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति सिंघिया की आवश्यक बैठक BRC सिंघिया में  कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 17 फरवरी से होने वाले हड़ताल एवं पूर्ण तालाबंदी को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्णय लिया गया । प्रदेश कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में 15 फरवरी को BRC सिंघिया से प्रखंड मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया । हड़ताल अवधि में सभी शिक्षक विलक्षण,मूल्यांकन,बीएलओ कार्य सहित जनगणना कार्य से भी अलग रहेंगे । साथ हीं सभी शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल टूटने तक नियमित रूप से brc प्रांगण  में आयोजित धरना कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना उपस्थिति दर्ज करेंगे ।मौके पर राजेश कुमार राजू ,tet अध्यक्ष मनोज सिंह,धीरज, सीताराम गिरी,रामरतन यादव,लालेश्वर माझी ,गोपाल सिंह,संजय पासवान,रणविजय प्रसाद,सुनील कमती,रंजन कुमार सिंह,कुंदन सिंह,मिथलेश कुमार,राकेश कुमार सिंह,अरुण कु०अरूणअनिल यादव,अमरजीत माझी,रामबलक पासवान,अरुण महतो,राजेश कुमार,अमरजीत रजक,रंजीत झा मदन ,गंगा,अशोक ,सहित सैकड़ों  शिक्षक मौजूद थे । इस आशय का ज्ञापन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिंघिया एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है।वही टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी टीईटी शिक्षकों को बढ़ चढ़कर हड़ताल में भाग लेने की अपील किया है
न्यूज बाय के के संजय

Post A Comment: