हरदा 12 फरवरी 2020/जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस.शाक्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में जिला जेल हरदा में (नशा पीड़ितो को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए) विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल का निरीक्षण किया गया।
शिविर में श्री शाक्य द्वारा जेल बंदियों को प्लीबारगेनिंग एवं कैदियों के अपराधों के संबंध में बताया गया एवं कैदियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया एवं कानूनी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में अवगत कराया गया।
शिविर में श्री सिंह द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में एवं जि.वि.से.प्रा. की योजनाओं के संबंध में बताया गया । न्यायाधीश संगीता गोयल जी द्वारा कैदियों के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में जेल अधीक्षक श्री एम.एस.रावत एवं समस्त जेल स्टॉफ एवं जेल में निरूद्ध बंदी उपस्थित रहे।

Post A Comment: