हरदा 12 फरवरी 2020/कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में चिन्हित किए गए अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध आरसीएमएस में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। जहाँ पर भी बड़े भूस्वामियों ने सरकारी जमीन, चरनोई भूमि या अन्य व्यक्तियों की भूमि पर कब्जा कर रखा है, वहाँ पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ करें। उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि अवैध तरीके से लोगों से पैसे इकट्ठा करने वाली चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए है। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में सर्वे कराएँ कि जिले में इस प्रकार की कंपनियाँ कार्य कर रही है या नहीं। उन्होने पंचकोशी परिक्रमा एवं महाशिवरात्रि के त्यौहार के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष जिले में नरवाई जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में पटवारियों एवं कोटवारों के माध्यम से प्रत्येक किसान तक व्यक्तिगत रूप से सूचना पहुँचाए। नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा राजस्व वसूली एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा की गई। उन्होने सभी तहसीलदारों को जीर्ण-शीर्ण नक्शों के नवीनीकरण के लिए निर्धारित रोस्टर अनुसार अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में पटवारियों को भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ. प्रियंका गोयल, एसडीएम हरदा श्री एच.एस. चैधरी, एसडीएम खिरकिया श्री वी.पी. यादव, एसडीएम टिमरनी सुश्री अंकिता त्रिपाठी सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
सुनील राजपूत ब्यूरो चीफ हरदा

Post A Comment: