हरदा 13 फरवरी 2020/मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कैरियर अवसर मेला आज 13 फरवरी 2020 को स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कैरियर मेला का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन एवं अध्यक्ष महा. जनभागीदारी समिति हरदा डॉ आरके दोगने द्वारा ज्ञानदायिनी मां सरस्वती एवं तुलसीदासजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पी. सोनी, प्रशासकीय अधिकारी श्री वी.के. विछोतिया, मेला प्रभारी डॉ. मालती सोलंकी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने कहा कि युवाओं की संख्या देखकर मन प्रसन्न हुआ है। मध्यप्रदेश शासन की इस अभिनव स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना का हम स्वागत करते हैं। अनूपपुर जिले में आयोजित होने वाली वायु सेना भर्ती रैली में हरदा जिले से 33 विद्यार्थियों का चयन हुआ है यह बड़े हर्ष का विषय है विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए अपने निश्चित लक्ष्यों को प्राप्त करें। विद्यार्थी सेना में जाकर देश की सेवा करें और औरों को भी जागरूक करें श्री विश्वनाथन ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आयोजित होने वाले साक्षात्कार की बारीकियों को छात्रों के समक्ष रखकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करने हेतु प्रेरित किया। उन्होने स्वामी विवेकानंद जी के उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत के संदेश के साथ विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के विचारों के प्रति प्रोत्साहित किया। उद्बोधन के पश्चात श्री विश्वनाथन ने केरियर मेला में उपस्थित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विभागों से उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधियों से भेंट की तथा स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. पी. सोनी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कैरियर का क्षेत्र विद्यार्थी की रुचि पर निर्भर करता है रोजगार स्वरोजगार या अन्य किसी भी क्षेत्र का परिणाम विद्यार्थी की रुचि लग्न समर्पण पर निर्भर करती है। श्री विछोतिया ने उच्च शिक्षा विभाग की अभिनव योजना पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में डॉ. दोगने ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की मंशा अनुसार केरियर अवसर मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना एवं प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र के सुअवसर प्रदान करना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में, कृषि के क्षेत्र में, प्रशासन के क्षेत्र में एवं अन्य सभी क्षेत्रों में पूर्ण इमानदारी के साथ प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को समय का पाबंद तथा अनुशासित होना आवश्यक है।
कैरियर अवसर मेला में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से उपस्थित अधिकारियों एवं अभिप्रेरकों द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार हेतु प्रेरित किया गया। इस कैरियर अवसर मेले में लगभग 685 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान सम्पूर्ण महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। अंत में श्री धर्मेन्द्र कोरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफलतम संचालन डॉ राकेश परस्ते ने किया।
सुनील राजपूत ब्यूरो चीफ हरदा

Post A Comment: