हरदा 13 फरवरी 2020/कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय जनगणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनजगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जनगणना भोपाल से प्रशिक्षक श्री व्यास नन्दन एवं श्री मुकेश कुमार मालवीय द्वारा जनगणना एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का परिचय एवं कार्य प्रणाली का विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सुनील राजपूत ब्यूरो चीफ हरदा
सुनील राजपूत ब्यूरो चीफ हरदा


Post A Comment: