सिंघिया में पंचायत समिति के बैठक में छाया रहा डीलर एवं आधार कार्ड की मुद्दा



समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड स्थित पंचायत समिति भवन के प्रांगण में आज मंगलवार के दिन पंचायत समिति सदस्य  की बैठक प्रखण्ड प्रमुख शुशीला देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न ।बैठक में पंचायत समिति सदस्य शशि सिंह ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा सरकारी दर से एक रुपिया अधिक लेने तथा 5किलो कटौती किये जाने संबंधित कई अनियमितता किये जाने तथा आधार कार्ड निर्माण में दो सौ से तीन सौ अवैध वसूली किये जाने का प्रस्ताव लिखवाकर जिला प्रशासन से जांच करवाने की मांग किया है।वही उप प्रमुख रौशन सिंह करेह नदी के पूर्वी तटबंध पर  मिट्टीकरण एवं ईंटकरण जीर्णोद्धार किये जाने की प्रस्ताव लिखवाये है।गोपाल झा ने पीएम आवास में आवास सहायक के द्वारा अनियमितता किये जाने की शिकायत किया है।बैठक में बीडीओ मनोरमा कुमारी पीओ भूषण मिश्रा एमडीएम प्रभारी दिनेश पासवान, मिथिलेश सिंह मुखिया राम प्रवेश साहू देव नारायण मुखिया ,ललित किशोर भारती, संगीता सिंह शुशीला भारती ,सुनील मांझी रिंकू सिंह बाबुल सिंह राम सोगार्थ साहू अमरनाथ सिंह अनिल शर्मा अमित कुमार बिजली जेई गौरव कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि लोग शामिल थे
न्यूज बाय के के संजय

Post A Comment: