सभी विधुत कर्मी मानव बल अनिश्चित कालीन हरताल पर जाने का आह्वान किया

समस्तीपुर से संतोष कुमार निराला की रिपोर्ट

       प्रगतिशील विधुत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले समस्तीपुर डिवीज़न के सभी विधुत कर्मी मानव बल संदीप कुमार के अध्यक्षता मे 04,10,2018 को सुबह 06:00बजे से अनिश्चित कालीन हरताल पर जाने का आह्वान किया है।हरताल में विधुत मानव बल,बटन पट चालक एवं रात्रि प्रहरी शामिल होंगे । विधुत कर्मी द्वारा उनके प्रमुख मांगो 
1. बिहार स्टेट पॉवर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड के अनुसंगी कम्पनीयो में तकनीकि पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापित नियोजन सूचना संख्या-08/2018 जो ज्ञ।प संख्या-2119 दिनांक 17.09.2018 द्वारा निर्गत है को तत्क्षण रद्द किया जाय ।
2.पिछले पाँच वर्षों से भी अधिक समय से मानव बल के रूप में नामित कार्यरत सभी कामगारों को विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में रिक्तियों के विरुद्ध नियमित किया जाय ।
3. विगत 23 मई 2018 के पूर्वाहन 11 बजे प्रारम्भ मोर्चा के अध्यक्ष को "आमरण अनशन"एवं राज्य के सभी आपूर्ति प्रमंडलों के एक-एक प्रतिनिधियों द्वारा 24-24 घंटे का किया जा रहा "क्रमिक भूक हरताल" 
का प्रबंधन के प्राधिकृत प्रतिनिधियों एवं मोर्चा के प्रतिनिधियों के माध्य वार्ता में वनी जिस सहमति पर 31 मई 2018 के पूर्वाहन 11 बजे समापन हुआ था ,उसका अनुपालन किया जाय।
         हरताल को सफल बनाने के लिए रविवार को शहर के मुक्तिधाम मंदिल में प्रगतिशील विधुत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले  संदीप कुमार के अध्यक्षता में बैठक हुआ ।बैठक में सभी मानव बल 04.10.2018 को हरताल में जाने का आह्वान किया।विधुत कर्मी के हरताल में जाने से समस्तीपुर सहित पूरे जिले की विधुत चरमरा सकती है।और आम जन जीवन को इसका प्रभाव पड़ेगा । बैठक में सुमित सौरभ, सुधीर सिंह,अजय सहनी, धर्मेंद्र कुमार ,शिव कुमार, रामबालक ,राजू कुमार तथा उनके साथ अनेक लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Post A Comment: