महाराज अग्रसेन जयंती पर होंगे कार्यक्रम
सूरजगढ़। महाराजा अग्रसेन जयंती एवं सम्मान समारोह का अग्रवाल सभा भवन में 9 व 10 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा सभा के सचिव प्रतुल गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय समारोह में 9 अक्टूबर को मेहंदी, रंगोली, सुंदर लेख, श्रुति लेख, बैलून, साइकिल प्रतियोगिता आदि करवाई जाएगी 10 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती सम्मान समारोह किया जाएगा जिसमें 10 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत, 12वीं कक्षा में 65 प्रतिशत, स्नातक में साथ 60 प्रतिशत, स्नातकोत्तर 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसके बाद अग्रवाल सामूहिक गोठ का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्था के अध्यक्ष किशोरीलाल कनोडिया, मंत्री सुशील कुमार सेकसरिया देख देख कर रहे हैं।


Post A Comment: